ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की रीना खंडेलवाल बनीं अध्यक्ष, हुआ भव्य स्वागत।
उज्जैन। राइजिंग स्टेट स्टार साहित्य कला एवं मानव उत्थान समिति के अंतर्गत ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रीना खंडेलवाल के अध्यक्ष बनने की औपचारिक जानकारी दी गई।

इस अवसर पर शहर की विभिन्न ब्यूटीशियन साथियों द्वारा श्रीमती रीना खंडेलवाल को फूलमालाएँ पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। कार्यक्रम में एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन का सम्मान किया गया, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती निर्मला त्रिपाठी जी का भी सम्मान किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उज्जैन की सभी ब्यूटीशियन साथियों ने रीना खंडेलवाल को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। सभी ने उनके नेतृत्व में संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डायरेक्टर नीरज जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी जी, अध्यक्ष रीना खंडेलवाल जी, रत्ना त्रिवेदी, कृपा जी, विजया पालीवाल जी (इंदौर), श्रद्धा श्रीवास्तव वैदेही मीणा जी एवं सोनिया सहगल जी उपस्थित रहीं। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रीना खंडेलवाल के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।