
अशोक राव वर्ष 1993 से पुलिस सेवा में है। इनके अच्छे कार्यकाल से इनको सहायक उप निरीक्षक तक पदोन्नती मिली। इनका अब तक का सेवाकाल उत्कृष्ट श्रेणी का रहा है। इनको अपने सेवाकाल में कुल 143 नकद इनाम तथा 87 प्रशंसा प्रदान की गई है। इनके द्वारा अपने सेवाकाल में कई महत्वपूर्ण अपराधो का खुलासा किया। इनके द्वारा 10 अंधेकत्ल को ओपन किया गया इनके द्वारा अपना कार्य अत्यंत मेहनत व लगन के साथ कर्तव्यनिष्ठ रहे है। इनको सेवाकाल में कई मेडल प्राप्त हुए जैसे डीजीसीआर, सिंहस्थ मेडल, स्थानीय स्तर पर कई पुरूस्कार प्राप्त हुए है। अशोक राव वर्तमान में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में सेवारत है। सराहनीय कार्य के परिणामस्वरूप राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त हुआ है।